बाल ठाकरे ने राज को दिया उपनाम, कहा 'धनाजी राव'
मुम्बई। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे और उनके भतीजे राज ठाकरे के बीच की दूरियां अब कम होने वाली नहीं हैं। ऐसे संकेत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के 43वें जन्मदिन पर तब मिले जब चाचा ने भतीजे को नए उपनाम से नवाजा। उन्होंने कहा है कि राज ठाकरे को 'धनाजी राव' कहना चाहिए। धनाजी राव उपनाम उस व्यक्ति को दिया जाता है जो काफी धनवान हो और पैसे के पीछे भागता हो।
बाल ठाकरे पहले भी कई लोगों को उपनाम दे चुके हैं। इससे पहले, ठाकरे ने राकांपा प्रमुख शरद पवार को पोटो यानी आटे की बोरी कहा था। वहीं छगन भुजबल को उन्होंने मराठी नाटकों की दुनिया का लोकप्रिय पात्र 'लखोबा' करार दिया था। यही नहीं 2005 में पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले नारायण राणे को नरोबा के नाम से नवाजा था।












Click it and Unblock the Notifications