नोएडा के पेट्रोल पम्प में 26 लाख की लूट
नोएडा।
नोएडा में सोमवार को एक पेट्रोल पम्प से हथियारबंद लुटेरों ने 26 लाख रुपये से ज्यादा की धनराशि लूट ली। पुलिस ने बताया कि यह वारदात नोएडा के सेक्टर 35 में भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर उस समय हुई जब तीन कर्मचारी एक दिन पहले हुई बिक्री का हिसाब कर रहे थे। id="toptextpromo">href="/news/states/"
target="_blank">पढ़ें
-
राज्यों
की
खबरें
तीनों
कर्मचारी नकदी गिन रहे थे उसी दौरान पिस्तौलों और लोहे की छड़ों से लैस पांच व्यक्ति आ धमके और बंदूक की नोंक पर पूरी नकदी लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने बताया कि लुटेरों के दो साथी पेट्रोल पम्प के बाहर कार में उनका इंतजार कर रहे थे और वे उन्हें लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सुरेंद्र नाम के एक कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।











Click it and Unblock the Notifications