भुखमरी से तंग महिला ने दो बेटियों को अनाथालय में सौंपा

UP Map
छतरपुर। सरकार चाहे जितने दावे करे, मगर बुंदेलखण्ड में भुखमरी का वीभत्स रूप अब भी कायम है। इसका उदाहरण है रचना कुशवाहा नाम की महिला, जिसे भुखमरी के चलते अपनी दो बेटियों को अनाथालय के सुपुर्द करना पड़ा है।

महिला का कहना है कि वो अगर ऐसा नहीं करती तो उसकी दोनों बेटियां भूख से मर जाती। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला मुख्यालय से महज आठ किलोमीटर दूर स्थित खौंप निवारी, की रहने वाली रचना को उसके पति ने पिछले साल साथ छोड़ दिया था।

पति का साथ छूटने से दो बेटियों मोहिनी (आठ) और अंजलि (छह) को अपने दम पर पालना उसके लिए भार बन गया था। किसी तरह उसने मजदूरी कर दोनों को पाला, मगर अब ऐसा करना भी उसके लिए मुश्किल हो चला था।

अपनी आर्थिक तंगी से परेशान रचना ने पहले बेटियों के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने की सोची। मगर इसी दौरान उसके दिमाग में दोनों बेटियों को अनाथालय मे सौंपने का विचार आया। उसने सोचा कि बेटियों का वहां लालन-पालन हो जाएगा और खाना भी उन्हें मिल जाएगा इसलिए मजबूर होकर उसे अपने बेटियों को अनाथालय को सौंपना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+