मोदीमय रही भाजपा की बिहार रैली
पटना। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत से लेकर उसके समापन तक गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ही छाए रहे। पहले विज्ञापनों में फिर होर्डिंगों व पोस्टरों में और उसके बाद पार्टी द्वारा आयोजित बिहार स्वाभिमान रैली में भी उन्हीं का जादू दिखा।
रैली में यदि किसी की मांग सबसे अधिक थी और किसी ने सबसे ज्यादा तालियां बटोरी तो वह नरेंद्र मोदी ही थे। रैली स्थल पर लोग मोदी के पोस्टर लिए जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। पूरी रैली में जितनी बार मोदी का जिक्र आया उतनी बार गांधी मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
मोदी ने अपने भाषणों में बिहार की महान विभूतियों का जिक्र कर और भोजपुरी में एक वाक्य बोलकर लोगों का दिल मोह लिया। पूरे भाषण के दौरान मोदी भी मूड में दिखे। वह दर्शकों से बातचीत के अंदाज में बोल रहे थे और उनकी बातों का जवाब भी दे रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications