जाट विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली में जल संकट
नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। नौकरियों में कोटे और शैक्षिक संस्थानों में आरक्षण की मांग कर रहे उत्तर प्रदेश के जाट समुदाय के प्रदर्शनकारियों द्वारा जलापूर्ति रोक देने की वजह से दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी का संकट खड़ा हो गया।
गाजियाबाद जिले में प्रदर्शनकारियों ने रविवार को दो जल शोधन संयंत्रों को पानी की आपूर्ति रोक दी जिसकी वजह से पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली में पानी की किल्लत हो गई।
जाट नेताओं का कहना है कि वह चाहते हैं कि केंद्र सरकार उनके समुदाय को आरक्षण दे।
दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारी आर.के.गर्ग ने आईएएनएस को बताया, "दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली के लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। इस संकट को जल्द से जल्द सुलझाना दिल्ली सरकार पर निर्भर करता है।"
डीजेबी की प्रवक्ता सीमा चीमा ने बताया, "हम विकल्प तलाश रहे हैं लेकिन इस समय ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता।"
जाट प्रदर्शनकारी गाजियाबाद के मुरादनगर में एकत्र हैं। सोनिया विहार और भगीरथी जल शोधन संयंत्र दिल्ली की 40 फीसदी जल संबंधी आवश्यकताएं पूरी करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications