शिवपुरी से अपहृत 5 ग्रामीण मुक्त, डकैत गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह तेंदुआ थाना क्षेत्र से पांच ग्रामीणों का एक डकैत गिरोह ने अपहरण कर लिया था। खबर मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की। तेंदुआ थाने के प्रभारी मनीष शर्मा ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि पुलिस ने राजस्थान की सीमा से लगे बीहड़ में डकैत गिरोह की घेराबंदी की। पुलिस को पहले ग्रामीणों को सुरक्षित मुक्त कराना था, इसके प्रयास हुए और इसमें सफलता मिल गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि राजस्थान पुलिस के साथ चलाए गए इस अभियान में न केवल ग्रामीणों को मुक्त करा लिया गया है बल्कि दो डकैत भी पकड़ लिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications