चावला ने किया गेयटी में राष्ट्रस्तरीय प्रदर्शनी का लोकार्पण
सशक्त लोकतंत्र के लिए अधिक भागीदारी विषय पर आयोजित इस प्रदर्शनी का आयोजन भारतीय निर्वाचन आयोग, डायरेक्टर ऑफ एडवरटाइजिंग एंड विजुअल पब्लिसिटी द्वारा संयुक्त रूप से भारतीय निर्वाचन आयोग के छायाचित्र अधिकारियों एवं राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के सहयोग से किया गया है।
प्रदर्शनी में गहन रुचि लेते हुए चावला ने कहा कि इस फोटो प्रदर्शनी में भारतीय निर्वाचन प्रक्रिया के 60 वर्षो से अधिक के गौरवमयी व ऐतिहासिक पलों का दर्शाया गया है, जो देश की लोकतांत्रिक प्रणाली के अभिन्न अंग हैं।
उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक पारिस्थितिकी के कारण हिमाचल प्रदेश में निर्वाचन प्रक्रिया एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग के चित्रों एवं वीडियो फिल्म में हिमाचल प्रदेश के चित्रों को भी प्रदर्शित किए जाने की आवश्यकता है, ताकि लोग देख सकें कि किस प्रकार इस पर्वतीय प्रदेश के लोग कठिनाइयों का सामना करते हुए अपने मताधिकारी का प्रयोग करते हैं।
इस प्रकार की प्रदर्शनियों को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि जन साधारण एवं आने वाली पीढ़ियां लोकतांत्रिक इतिहास तथा राष्ट्र निर्माण में मताधिकार के प्रयोग के महत्व की जानकारी प्राप्त कर सकें।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए मतदाता सूची की अंतिम रूप एवं प्रकाशन की प्रक्रिया 15 सितंबर तक पूरी कर दी जाएगी।
चावला ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में व्यावहारिक परिवर्तन लाने के लिए कुछ सुझावों पर भी विचार किया जा रहा है, जिसके दृष्टिगत 'डी-डुप्लीकेशन साफ्टवेयर' विकसित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications