राष्ट्रमंडल प्रदर्शनी रेलगाड़ी चलाएगा रेलवे
कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रमंडल खेलों को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने 24 जून से विशेष प्रदर्शनी रेलगाड़ी चलाने का फैसला किया है।
रेल मंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "भारतीय रेल राष्ट्रमंडल खेलों का मुख्य सहयोगी है, ऐसे में फैसला किया गया है कि समारोह का प्रसार करने के लिए रेलवे विशेष रेलगाड़ी चलाएगा। "
बनर्जी ने कहा कि प्रदर्शनी रेलगाड़ी के जरिए खेलों का इतिहास और समारोह से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। यह नई दिल्ली से 24 जून को रवाना होगी।
उल्लेखीय है कि दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेल तीन से 14 अक्टूबर के बीच आयोजित किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications