दिल्ली-मुंबई फ्रेट कॉरीडोर से निवेश बढ़ेगा : गहलोत

इस कॉरीडोर की दोनों दिशाओं में 150 किमी दूरी तक विभिन्न उद्योग लगेंगे। दौसा जिला समेत राजस्थान को इससे बड़ा लाभ मिलेगा, औद्योगिक निवेश बढ़ेगा तथा आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा।

गहलोत रविवार को दौसा जिले के जीरोता खुर्द में 12 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के भवन के शिलान्यास समारोह में जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे।

गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ने जब 'इक्कीसवीं सदी' की बात कही तो लोग समझ नहीं पाए। आज कंप्यूटर, ई-मेल, मोबाइल, वैश्वीकरण व उदारीकरण ने दुनिया की तस्वीर बदल दी है। निवेश के लिए नई-नई कंपनियां आ रही हैं। तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवा को 20-25 लाख रुपये तक के पैकेज मिल रहे हैं।

विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़े, इसके लिए तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नए कॉलेज खोले गए हैं, विषयों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

उन्होंने कहा कि हमारे पिछले कार्यकाल में मेडिकल, इंजीनियरिंग, आई.टी.आई. कॉलेज खोलने के लिए निजी क्षेत्र को प्रवेश दिया। उसके बाद राज्य में सैकड़ों कॉलेज खुले हैं। हमारी कोशिश है कि प्रत्येक कोर्स यथा- तकनीकी शिक्षा, वाणिज्य, विज्ञान, कला, कानून, एमबीए, एमसीए में विद्यार्थी को आसानी से प्रवेश मिले, ताकि वे तकनीकी क्रांति से उत्पन्न रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+