अनधिकृत निवासियों को मुफ्त आवास देगा रेलवे : ममता
उन्होंने कहा कि योजना के तहत रसोईघर व शौचालय के साथ एक कमरे वाले फ्लैट बनावाए जाएंगे और रेलवे की जमीन खाली करवाने के दौरान बेघर होने वाले लोगों को विकल्प के तौर पर बसेरा दिया जाएगा।
बनर्जी ने कहा, "ऐसे लोगों को आवास के लिए कोई रकम नहीं देनी होगी। योजना को संयुक्त रूप से अमल में लाने के लिए रेलवे शहरी विकास विभाग से बात करेगा।"
उन्होंने बताया कि रेलवे बोर्ड की हाल ही में हुई बैठक में इस योजना पर चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है।
ममता ने कहा कि योजना का नाम 'सुखी गृह प्रकल्प' रखा गया है। इसके तहत आवास उसी को दिया जाएगा जो रेलवे के प्रस्ताव से सहमत होगा।
उन्होंने कहा, "हम किसी को बलपूर्वक उजाड़ना नहीं चाहते। हम जो भी करेंगे, आम सहमति के आधार पर करेंगे।"
मंत्री ने कहा, "भूमि निर्धारित करने के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किसी एक जोन में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा। प्रोजेक्ट सफल होने पर उसे समूचे देश में लागू किया जाएगा।"
ममता ने रविवार को पूर्वी रेलवे के उपनगरीय खंड में चार लोकल रेल गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications