आईएसआई के तालिबान से रिश्ते नहीं: पाकिस्तान

ऑनलाइन संवाद एजेंसी ने बीबीसी की एक रिपोर्ट के हवाले से सोमवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने इस रपट को बेबुनियाद और निराधार बताया। प्रवक्ता ने कहा कि ये आरोप सुरक्षा एजेंसियों और सेना को बदनाम करने के लिए लगाए गए हैं।

'द संडे टाइम्स' में रविवार को प्रकाशित रपट में कहा गया था छानबीन से पक्की जानकारी मिली है कि तालिबान को समर्थन करना आईएसआई की आधिकारिक नीति है।

रपट में यह भी दावा किया गया है कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अप्रैल में पाकिस्तान में कैद तालीबानियों से मुलाकात की थी। समझा जाता है कि इस मुलाकात में उन्होंने कैदियों की रिहाई का वादा और आतंकी अभियानों में मदद की बात कही थी।

अखबार ने तालिबान के एक प्रमुख सूत्र के हवाले से कहा कि जरदारी ने उनसे कहा, "आप हमारे लोग हैं, हम दोस्त हैं और आपकी रिक्षई के बाद पर हम यकीनन आपकी गतिविधियों में आपकी मदद करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+