पटनायक पोस्को विरोधी नेताओं से मिले
उम्मीद की जा रही है कि यह बैठक तीन वर्षो से रुकी परियोजना को आगे बढ़ाने में सरकार को मदद देगी। सचिवालय में हुई यह बैठक एक घंटा से अधिक समय तक चली।
चार सदस्यीय समूह के नेतृत्व करने वाले अभय साहू ने बैठक के बाद बाद बताया, "मुख्यमंत्री के साथ बैठक सफल रही।"
उन्होंने कहा, "हमने उनसे क्षेत्र का दौरा करने का आग्रह किया है, ताकि वे जमीन की स्थित जान सकें, इस पर वे सहमत हो गए हैं।"
पटनायक ने बताया कि उन्होंने विरोध करने वालों से विमर्श किया है और उन्हें सर्वे का महत्व समझाया है तथा उनसे प्रशासन को सहयोग देने का आग्रह भी किया है।
ज्ञात हो कि पोस्को जो इस्पात निर्माण की दुनिया में सबसे बड़ी कंपनी है, के साथ सरकार का समझौता जून, 2005 में हुआ था। परियोजना जगतसिंहपुर के तटीय शहर पारादीप में वर्ष 2016 तक शुरू की जानी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications