केन्या में रैली में भगदड़, 5 मरे
नैरोबी, 14 जून (आईएएनएस)। केन्या की राजधानी नैरोबी में रविवार को एक रैली के दौरान दो धमाकों की वजह से मची भगदड़ में कम से कम पांच लोग मारे गए और 80 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार रविवार की रैली का आयोजन ईसाई समूहों ने संविधान के नए मसौदे के विरोध में किया था। इस मसौदे में भी इस्लामी अदालतों को मान्यता बरकरार रखी गई है।
अगस्त में जनमत संग्रह के जरिए केन्यावासियों को नए संविधान के लिए मतदान का अवसर मिलेगा। पुलिस के अनुसार, विस्फोट बहुत छोटे पैमाने पर किए गए थे और इनसे बहुत कम नुकसान हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications