गंगा में नाव डूबी, 14 मरे (लीड-1)
बलिया, 14 जून(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सोमवार को गंगा नदी में एक नाव पलटने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। अभी 25 से ज्यादा लोग लापता बताये जा रहे हैं।
यह घटना दुबहट थाना क्षेत्र के उजौलिया घाट की है। यहां सोमवार सुबह कई अलग-अलग परिवारों के तकरीबन 65 लोगों को लेकर जा रही एक नाव गंगा नदी में डूब गई। जिले के पुलिस अधीक्षक वी.के.शेखर ने आईएएनएस को बताया कि अब तक 14 शव निकाल लिए गए हैं। गोताखोरों की मदद से राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
जिलाधिकारी सेंथिल पांडियन ने आईएएनएस को बताया कि मरने वालों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है। नाव में सवार कई लोग अभी तक लापता हैं।
पुलिस के मुताबिक घटना के समय नाव सवार लोग 'मुंडन संस्कार' कराने के लिए जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फिलहाल जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक अलग-अलग गावों के लोग नाव पर सवार होकर 'मुंडन संस्कार' की रस्म के लिए जा रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications