दिल्ली में तपिश बरकरार
नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। दिल्लीवासियों को सोमवार को भी तपिश से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग ने दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना के साथ ही हल्की बारिश की भी उम्मीद जताई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक राजधानी का न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो वर्ष के इस समय के औसत तापमान से तीन डिग्री नीचे था।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications