गंगा नदी में नाव डूबने से 10 मरे, 25 लापता
यह घटना दुबहट थाना क्षेत्र के उजौलिया घाट की है, जहां सोमवार सुबह तकरीबन 50 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही एक नाव गंगा नदी में डूब गई।
जिलाधिकारी सेंथिल पांडियन ने आईएएनएस को बताया कि मरने वालों की संख्या में अभी इजाफा हो सकता है। नाव में सवार कई लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि राहत व बचाव कार्य जारी है। फिलहाल 10 शव निकाल लिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications