भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा 4 दिसंबर से
योग्यता शर्तो, पाठ्यक्रम और परीक्षा योजना, परीक्षा केंद्रों, आवेदन फार्म भरने इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को पांच जून के अंक में प्रकाशित अंग्रेजी और हिंदी के 'रोजगार समाचार' में प्रकाशित सूचना देखनी चाहिए।
परीक्षा में बैठने के लिए पहली जनवरी, 2010 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति/जनजाति व अन्य पिछड़े वर्गो, शारीरिक रूप से विकलांग और कुछ अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान है।
भारतीय आर्थिक सेवा के उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र, अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र, व्यवसाय अर्थशास्त्र व अर्थमिति में तथा भारतीय सांख्यिकी सेवा के उम्मीदवार को सांख्यिकी, गणितीय सांख्यिकी, अनुप्रयुक्त सांख्यिकी में स्नातकोत्तर उपाधि धारक होना चाहिए।
किसी तरह की परेशानी या अधिक जानकारी के लिए आवेदक संघ लोक सेवा आयोग में फोन नंबर 011-23389366 पर संपर्क कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जिस पर प्रार्थी ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications