जैश की रेल उड़ाने की धमकी पर अलर्ट

रांची, 14 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की यह धमकी कि वह भारत के धार्मिक स्थलों तक जाने वाली रेलगाड़ियों को उड़ा सकता है, के मद्देनजर धनबाद रेल खंड को सुरक्षा के लिहाज से सतर्क कर दिया गया है।

धनबाद रेल खंड के प्रबंधक के.एस. उपाध्याय ने आईएएनएस को बताया, "जैश-ए-मोहम्मद की भारत के धार्मिक स्थलों तक जाने वाली रेलगाड़ियों को उड़ाने की धमकी को देखते हुए धनबाद सहित कुछ रेल खंडों को सामान्य तौर पर सतर्क किया गया है। हमें एक पत्र मिला है और हमने अपने रेल खंडों को सतर्क रहने को कहा है।"

उपाध्याय ने कहा, "हमने सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया है और यात्रियों से आग्रह किया है कि यात्रा के दौरान वे किसी लावारिस वस्तु को न छुएं।"

उल्लेखनीय है कि बैद्यनाथ धाम इंटरसिटी व हटिया-जम्मूतवी एक्सप्रेस धनबाद से होकर गुजरती हैं।

दिल्ली में सूत्रों ने बताया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली है कि जैश-ए-मोहम्मद भारत के धार्मिक स्थलों तक जाने वाली रेलगाड़ियों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है। इसके बाद राज्यों को सतर्क रहने व चौकसी बरतने को कहा गया है।

यह चेतावनी पिछले महीने भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर से सांसद योगी आदित्य नाथ और लखनऊ स्थित मनकामेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी दिव्य गिरि को धमकी भरा पत्र मिलने पर दी गई है। पत्र स्पीड पोस्ट से भेजा गया था और उसकी जवाबदेही 2001 में संसद पर हुए हमले के बाद से प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+