जहाजी बेड़े पर हमले की शीघ्र जांच हो: अमेरिका
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने रविवार को कहा, "इस जांच के लिए इजरायल को अपना समय लेना चाहिए। परंतु हम आशा करते हैं कि इजरायल की ओर से जांच शीघ्र की जाएगी।"
गिब्स ने कहा, "हम यह भी उम्मीद करते हैं कि जांच के जतीजों को सार्वजनिक किया जाएगा। इसे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सामने भी लाया जाएगा।"
गौरतलब है कि 31 मई को इजरायल की नौसेना ने गाजा की ओर बढ़ रहे जहाजों पर गोलीबारी की थी। इसमें नौ लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications