नक्सलियों का छिपाया विस्फोटकों का जखीरा बरामद
जिले के कोन थाना क्षेत्र में डेवडर के जंगल से पुलिस ने रविवार रात गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात नक्सली मुन्ना विश्वकर्मा के गिरोह के लोगों द्वारा गाड़ियों में छिपाकर रखे गये विस्फोटकों का जखीरे जब्त किया।
इसकी आधिकारिक जानकारी पुलिस की तरफ से सोमवार को दी गई। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक पी.पी.सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि गाड़ियों से एक हरे रंग के प्लास्टिक के जरीकेन में रखा 20 किग्रा का बम, दो अन्य डिब्बों में 150 जिलेटिन रॉड, 10 डेटोनेटर, 6 पेंसिल सेल और एक बंडल वायर बरामद किया गया।
सिंह के मुताबिक बरामद विस्फोटक पुलिस बल पर हमला करने और पुलिस चौकियों को उड़ाने के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था और प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इसे कुख्यात नक्सली मुन्ना विश्वकर्मा के सहयोगियों ने रखा था।
सिंह ने कहा कि विस्फोटकों की बरामदगी को देखते हुए सोनभद्र जिले की सभी सीमाओं पर सघन तलाशी अभियान चलाने के साथ-साथ खास सतर्कता बरती जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications