सड़क हादसे में 4 पुलिसकर्मियों सहित 5 मरे
शाहजहांपुर, 14 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सोमवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
हादसा जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर-बरेली मार्ग पर उस समय हुआ जब एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रही पुलिसकर्मियों से भरी जीप को टक्कर मार दी।
जिले के पुलिस उपाधीक्षक वी.के.त्यागी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया, "पुलिसकर्मी तिलहर थाने में तैनात थे और जीप में सवार होकर गश्त कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हादसे में एक उप-निरीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों के अलावा चालक की भी मौत हो गई। जीप में कुल पांच लोग सवार थे।
त्यागी ने कहा कि हादसे के बाद ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications