सुरक्षा परिषद ने विश्वसनीयता खो दी: अहमदीनेजाद
हैम्बर्ग, 14 जून (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने कहा है कि उनके मुल्क के खिलाफ नए प्रस्तावों को पारित करके संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अहमदीनेजाद ने रविवार को कहा, "इस प्रस्ताव के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने विश्वसनीयता खो दी है। सुरक्षा परिषद वैश्विक ताकतों के हाथों का दमनकारी हथियार बना गया है।"
अहमदीनेजाद ने कहा कि उन्हें तुर्की के प्रधानमंत्री रेकेप तय्यिप एरडोगन से ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें फोन कर प्रस्ताव के विपक्ष में मतदान न करने के लिए कहा था।
गौरतलब है कि बीते बुधवार को सुरक्षा परिषद ने अतिरिक्त प्रतिबंधों से जुड़ा प्रस्ताव किया गया था। तुर्की और ब्राजील ने प्रस्ताव के विरोध में मतदान किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications