जम्मू एवं कश्मीर में 20 हजार मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य

जम्मू, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय नवीन एवं नवीनीकरणीय ऊर्जा मंत्री फारुख अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में वर्ष 2020 तक 20 हजार मेगावॉट सौर ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा, इसमें से ज्यादातर उत्पादन लद्दाख के इलाके में किया जाएगा।

लद्दाख का प्रवेश द्वार के नाम से जाने वाले द्रास इलाके में एक सभा को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, "सौर ऊर्जा से पर्यावरण में संतुलन बनाने में मदद मिलेगी।"

उन्होंने कहा कि ऊर्जा के परंपरागत स्रोतों पर निर्भरता कम करने के लिए जलविद्युत एवं पवन ऊर्जा के नए स्रोतों की तलाश की जाएगी।

अब्दुल्ला ने कहा कि लद्दाख के इलाके में जहां लोगों को परंपरागत ऊर्जा के साधन उपलब्ध नहीं हैं वहां लोगों को सौर ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए 473 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो अपने घरों में सौर ऊर्जा उपकरण लगाना चाहते हैं उन्हें बैंक से ब्याज रहित कर्ज मुहैया कराया जाएगा।

पत्रकारों को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि इस इलाके में एक 12 मेगावॉट बिजली के उत्पादन हेतु एक जलविद्युत परियोजना का काम भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+