अमरनाथ के रास्ते से जल्द हटाया जाएगा बर्फ
उल्लेखनीय है कि हर साल अमरनाथ की यात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 25 अगस्त तक चलती है। इस गुफा की ऊंचाई 13,500 फुट है और वहां श्रद्धालुओं को पहुंचने के लिए पहलगाम और बालताल का रास्ता है, जो अभी बर्फ से पूरी तरह से ढंका हुआ है।
अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष वोहरा ने कहा, "बर्फ हटाने के लिए सभी प्रयास जारी हैं। अगर मौसम का रुख ठीक रहा तो रास्ता 24 से 25 जून तक साफ हो जाएगा।"
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। राज्यपाल यहां श्रद्धालुओं के ठहरने संबंधी इंतजाम का मुआयना कर रहे थे।
वोहरा ने कहा कि गुफा और रास्तों में कड़ी सुरक्षा रखी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications