पाकिस्तान और ईरान ने गैस समझौते पर दस्तखत किए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इस समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर किया गया। इसके तहत ईरान वर्ष 2014 से पाकिस्तान को रोजाना 10 लाख क्यूबिक मीटर गैस की आपूर्ति करेगा।
इस गैस की आपूर्ति के लिए दोनों देशों के बीच 1,000 किलोमीटर लंबी गैस पाइपलाइन का निर्माण होगा। यह काम तीन वर्षो में पूरा होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications