हिमाचल में अमेरिकी नागरिक की मौत
पुलिस अधीक्षक एस. आर. राणा ने फोन पर आईएएनएस को बताया, "रविवार को छत्तरू से कोकसर को जा रहे 57 साल के साइकिल चालक जे. एडवर्ड की हृदय गति रुक जाने की वजह से मौत हो गई।"
उन्होंने बताया की एडवर्ड का शव सोमवार को बरामद किया गया और दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास को इसकी सूचना दे दी गई है।
राणा ने बताया, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि होती है कि एडवर्ड की मौत हृदय गति रुकने की वजह से हुई है।"
राज्य के दौरे पर एडवर्ड के साथ एक अन्य अमेरिकी नागरिक पेटर माइकल भी था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications