इजरायल गाजा बेड़े की जब्ती की जांच को तैयार (लीड-2)

इजरायल रेडियो के मुताबिक, एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा है कि यह 'विशेष, स्वतंत्र जनतांत्रिक' आयोग होगा, जिसकी अध्यक्षता सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जैकोब टर्केल (75) करेंगे और इसमें अंतर्राष्ट्रीय विधि विशेषज्ञ शब्ताई रोसेन और सेवानिवृत्त मेजर जनरल अमोस होरेव को शामिल किया गया है।

आयरिश शांति पुरस्कार विजेता विलियम डेविड ट्रिम्बल और कनाडाई अंतर्राष्ट्रीय वकील केन वाटकिन भी सुनवाई में भाग लेंगे और मताधिकार के बिना पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की वजह से आयोग पर्यवेक्षकों से मिली जानकारी जाहिर होने पर रोक लगा सकता है।

आयोग अंतर्राष्ट्रीय कानून की दृष्टि से जहाजी बेड़े को रोकने व इजरायली नौसेना द्वारा गाजा के कार्य में बाधा डालने की घटना का मूल्यांकन करेगा।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अनुसार आयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए अमेरिकी सरकार से संपर्क किया जा रहा है।

उधर, अमेरिकी व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने रविवार को कहा, "इस जांच के लिए इजरायल के आयोग को अपना समय लेना चाहिए। परंतु हम आशा करते हैं कि इजरायल की ओर से जांच शीघ्र की जाएगी।"

गौरतलब है कि 31 मई को इजरायल की नौसेना ने गाजा की ओर बढ़ रहे छह सबसे बड़े जहाजों पर छापेमारी की थी। तुर्की मावी मारमारा पर जवानों ने चाकू से हमला किया था। इसमें नौ लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे। उनमें से आठ तुर्की और एक तुर्की मूल का अमेरिकी नागरिक था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+