इजरायल नाकेबंदी में ढील देने को तैयार : यूरोपीय संघ

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इजरायली नौसेना के द्वारा गाजा के लिए मदद सामग्री ले जा रहे जहाज पर छापा मारने और नौ कार्यकताओं को मार देने के बाद बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय दबाव के चलते इजरायल ने अपने बंदरगाहों पर जहाजों की आवाजाही वाली नीति में बदलाव किया है।

लग्जमबर्ग में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों के साथ मध्य पूर्व के दूत टोनी ब्लेयर के साथ आयोजित बैठक में एक राजनयिक ने बताया, "मिले सभी संकेतों से पता चलता है कि इजरायल नाकेबंदी वाली नीति में ढील देने के लिए तैयार है।"

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ब्लेयर ने बैठक से पहले बीबीसी से बताया, "मुझे उम्मीद है कि नाकेबंदी को लेकर समग्र प्रक्रिया में बदलाव आएगा।"

ब्लेयर हालांकि इस बात को जानते हैं कि गाजा को हथियार आपूर्ति को लेकर इजरायल अपनी नाकेबंदी जारी रखेगा। इससे रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

उन्होंने कहा, "गाजा में हथियारों की आपूर्ति को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाने की जरूरत है और रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं को ले जाने की अनुमति देनी चाहिए। साथ ही गाजा में बुनियादी ढांचे का पनुर्निर्माण कर व्यापार की अनुमति दी जानी चाहिए।"

ब्लेयर ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि अगले कुछ दिनों में हम दोनों के बीच भेदभाव को कम करने और जरूरत के मुताबिक नीति बदलाव ला सकते हैं।"

सूत्रों का कहना है कि इजरायली अधिकारी सप्ताह के भीतर ही कर्नी और करेन शलोम प्रवेश द्वार को खोल सकते हैं और नाकेबंदी में ढील देकर रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं की आपूर्ति की अनुमति दे सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+