ईंधन की कीमतें बढ़ें, 6 महीने में घटेगी महंगाई : बस
वित्त मंत्रालय को आर्थिक मामलों पर सलाह देने वाले बसु ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "मेरा मानना है कि ईंधन की कीमतों को नियंत्रण मुक्त किया जाना चाहिए।"
लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स से डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त पूर्व व्याख्याता बसु ने कहा, "महंगाई के जो आंकड़े आप देख रहे हैं उनमेंछोटी अवधि में तो कुछ बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन अगले छह महीनों में आप इसे घटता हुआ देखेंगे, आप देखेंगे कि सरकार का राजकोषीय घाटा कम होने से महंगाई दर में कमी आएगी।"
बसु का यह बयान थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित देश में महंगाई दर के आंकड़े जारी होने के दिन ही आया है। इन आंकड़ों के मुताबिक ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते मई महीने में महंगाई दर बढ़कर 10.16 प्रतिशत हो गई है जबकि अप्रैल महीने में यह दर 9.59 प्रतिशत थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications