जेन मोबाइल कंपनी का विज्ञापन करेंगे अमिताभ

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। केडबरी, डाबर, आईसीआईसीआई और रेड एण्ड टेलर के विज्ञापन कर चुके बॉलीवुड के महानायक अब जेन मोबाइल के ब्रांड एंबेसडर बनने जा रहे हैं।

पत्रकारों को दिए एक बयान में अमिताभ ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि मेरे इस ब्रांड से जुड़ने के बाद यह लोगों के और करीब आएगा, और लोग इसके आकर्षक और बेहतरीन मोबाइल सेट्स को पसंद करेंगे।"

जेन मोबाइल क्वेरटी और मल्टीमीडिया सीरीज के मोबाइल बाजार में उतारने जा रही है इन मोबाइल सेट्स को भारतीय बाजार में सोशल नेटवर्किं ग के फीचर्स के साथ लाया जा रहा है।

कंपनी जल्द ही बिग बी के साथ अपना विज्ञापन अभियान शुरू करेगी।

जेन मोबाईल के कार्यकारी निदेशक दीपेश गुप्ता ने कहा, "बच्चन के हमारे साथ जुड़ने से हम सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि उनके जुड़ने से लोगों पर गहरा असर पड़ेगा और हमारे उत्पादों को सफलता मिलेगी।"

उन्होंने कहा, "बच्चन प्रतिभा और शैली का अद्भुत मिश्रण हैं उनकी मांग बहुत ज्यादा है और वह हमारे ब्रांड के साथ हैं, वह जो भी करते हैं वह सबसे उम्दा होता है और यही हमारे ब्रांड की सोच है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+