संपत्ति विवाद में भाई की हत्या
पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सराफा बाजार में रहने वाले राकेश सोनी का अपने भाई सुनील से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। राकेश सोमवार तड़के करीब तीन बजे किसी रिश्तेदार को रेलवे स्टेशन छोड़कर लौट रहा था। उसी दौरान उस पर सुनील ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने सुनील व उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications