छत्तीसगढ़ में रहस्यमय बीमारी से 12 की मौत
स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "मैं बीजापुर जिले के धर्मपुर गांव में डायरिया जैसी बीमारी फैलने से 12 लोगों की मौत और 150 ज्यादा के प्रभावित होने की पुष्टि कर सकता हूं।"
सूत्र ने बताया, "उल्टी होने और अन्य तरह की समस्याएं होने की वजह से सभी मौतें हुई हैं। हमें सुदूर इलाका और नक्सलियों का गढ़ होने की वजह से लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।"
सूत्र के मुताबिक मौत की सूचना दो-तीन दिन पहले मिली थी, लेकिन और अधिक सूचना तभी मिल पाएगी जब चिकित्सकों की टीम पीड़ितों से मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications