धूम्रपान करने वालों के आस-पास रहने वाले सावधान
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जर्मन डायबीटीज और हेलमोल्ट्ज सेंटर के शोधकर्ताओं ने 1,351 लोगों पर इसका परीक्षण किया। अभी तक के अध्ययनों में अधिक धूम्रपान करने वालों और मधुमेह के बीच के संबंधों के बारे में ही जानकारियां सामने आई हैं।
शोधकर्ताओं ने वर्ष 1999 से 2001 के बीच प्रतिभागियों के शुगर की जांच की। जांच के दौरान 55 से 74 वर्ष के बीच के प्रतिभागी बीमार नहीं पड़े। सात वर्षो बाद शोधकर्ताओं ने इन व्यक्तियों पर पुन: वही परीक्षण किया।
धूम्रपान करने वाले 887 लोगों के पुन: परीक्षण में धूम्रपान और मधुमेह के बीच संबंध देखा गया। धूम्रपान नहीं करने वालों में भी मधुमेह के 'टाइप 2' खतरे को महसूस किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications