स्पाइस जेट के 20 प्रतिशत शेयर खरीदने के लिए ओपन ऑफर
यह ओपन ऑफर मारन और उनकी पत्नी करेरी के स्वामित्व वाली कंपनी कल एयरवेज की ओर से जारी किया गया है। ओपन ऑफर में शेयर का मूल्य दो सप्ताह की अवधि में शेयर के औसत भाव के आधार पर तय किया गया है।
ओपन ऑफर के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य निम्नानुसार हैं-
-कलानिधि मारन की कुल संपत्ति 10 जून को 13,384 करोड़ रुपये (2.97 अरब डॉलर) घोषित की गई है।
- स्पाइस जेट के नए मालिक कंपनी के अधिग्रहण के बाद कंपनी का नाम परिवर्तित करेंगे और इसका मुख्यालय गुड़गांव से स्थानांतरित किया जाएगा।
- कंपनी की किसी भी महत्वपूर्ण संपत्ति का विक्रय नहीं किया जाएगा।
- स्पाइस जेट को इससे पहले जीनियस लीजिंग, एम. जी. एक्सप्रेस, मॉडिलफ और रायल एयरवेज के नामों से भी जाना गया है।
- कंपनी को बांग्लादेश, मालदीव और नेपाल के लिए उड़ानें शुरू करने की अनुमति मिल चुकी है।
इस अधिग्रहण पर बात करते हुए एसएमसी कैपिटल के इक्विटी प्रमुख जगन्नाथम थुनुगुंथला ने कहा, "स्पाइस जेट देश की कुछ ही मुनाफा कमाने वाली उड्डयन कंपनियों में से एक है।"
थुनुगुंथला ने कहा कि भविष्य में सरकार उड्डयन क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा बढ़ा सकती है जिससे अधिग्रहण के लिए स्पाइसजेट विदेशी विमानन कंपनियों की पसंद बन सकती है और इसके मालिकों को खासा मुनाफा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि कंपनी को पिछले साल 31 मार्च तक 61.44 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था साथ ही कंपनी को विदेशों में उड़ान सेवाएं संचालित करने की अनुमति भी मिल चुकी है। सन नेटवर्क दक्षिण भारतीय मूल के पूर्वी एशिया में फैले लोगों को अपना ग्राहक बना सकता है।
सन टीवी नेटवर्क के 20 चैनल प्रसारित हो रहे है जो 9.5 करोड़ घरों में पहुंच रहे हैं। यह नेटवर्क 27 अन्य देशों में भी प्रसारण कर रहा है जिनमें अमेरिका, कनाडा, यूरोप, सिंगापुर, मलेशिया, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं।
इसके अलावा 45 एफ एम रेडियों केंद्रों और 12 लाख पाठक संख्या वाले दो दैनिक समाचार पत्रों, चार पत्रिकाओं और 55 लाख उपभोक्ताओं वाले डीटीएच नेटवर्क के जरिए यह एक संपूर्ण मनोरंजन समूह बन चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications