पृथ्वी के करीब से गुजरेगा धूमकेतु

नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। खगोलशास्त्र में दिलचस्पी रखने वालों को मंगलवार को आसमान पर एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा।

कुछ महीने पहले खोजा गया धूमकेतु मैक्नॉट उस दिन धरती के इतने करीब से गुजरेगा कि उसे बिना किसी वैज्ञानिक उपकरण के ही देखा जा सकेगा।

धूमकेतु को देखने के लिए मंगलवार को सूर्य उगने से पहले आसमान के पूर्वोत्तर हिस्से में निहारना होगा। धूमकेतु मद्धिम रोशनी से प्रकट और तारों के समूह पेरसस माध्यम से प्रकाश का गोलाकार बनाते हुए गायब हो जाएगा।

प्लेनेटरी सोसॉयटी के महासचिव एन.एस. रघुनंदन कुमार ने बताया, "धूमकेतु मैक्न ॉट का शीर्ष चमकीला हरा और उसकी महीन लंबी पूंछ है। छोटे टेलीस्कोप से देखने पर यह अद्भुत दिखता है। इस महीने के आखिर तक इसे बिना किसी उपकरण की मदद के सामान्य आंखों से ही देखा जा सकेगा। यह संभवत: सप्तऋषि के सितारों जैसा ही चमकीला होगा।"

यह धूमकेतु जैसे-जैसे धरती के समीप आ रहा है, इसकी चमक बढ़ती जा रही है।

वैज्ञानिकों के अनुसार आंतरिक सौर मंडल में यह धूमकेतु की पहली यात्रा है ऐसे में भावी चमक के बारे में पूर्वानुमान अनिश्चित है।

मैक्न ॉट की खोज सितंबर 2009 में रॉबर्ट मैक्न ॉट ने आस्ट्रेलिया की एक वैधशाला में की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+