अफगानिस्तान में झड़पें, 31 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आतंरिक मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि मध्य दैकुंडी प्रांत के केजरान जिले में रविवार को आतंकवादियों के एक गुट ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया।
मंत्रालय ने बताया, "पुलिकर्मियों ने 21 आतंकवादियों को मार गिराया। अफसोसजनक यह रहा कि हमले के दौरान 10 पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई।"
उल्लेखनीय है कि दैकुंडी में तालिबानी आतंकवादी हिंसा बहुत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications