अमेरिका ने बीपी पर दबाव बढ़ाया

जनता में बढ़ते आक्रोश के चलते ओबामा सोमवार और मंगलवार को अलाबामा, मिसीसिपी और फ्लोरिडा के प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं इस दौरान वे मंगलवार को शाम आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

शनिवार को व्हाइट हाउस के सलाहकार डेविड एक्सेलरॉड ने एक प्रेस वार्ता में कहा था कि बीपी को एक स्वतंत्र सदस्यों वाली समिति का गठन करना चाहिए जो कि दुर्घटना के चलते जीविका खोने वाले कामगारों को मुआवजे की राशि का भुगतान करे।

एक्सेलरॉड ने कहा, "हम चाहते हैं कि मुआवजे का प्रबंधन स्वतंत्र रूप से होना चाहिए और यह प्रक्रिया धीमी नहीं पड़नी चाहिए। यहां लोगों की जीविका छिन चुकी है इसलिए हम चाहते हैं कि उन्हें जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराई जाए।"

अमेरिका के सरकारी वैज्ञानिकों द्वारा तेल रिसाव की दैनिक मात्रा के दोगुना होने के अनुमान के बाद अमेरिका ने बीपी को रिसाव पर नियंत्रण के लिए संसाधन बढ़ाने के लिए 48 घंटे का समय दिया था।

सरकारी वैज्ञानिकों ने कहा था कि तेल कुंए से हो रहे रिसाव की मात्रा 20,000 से 40,000 बैरल प्रतिदिन के बीच हो सकती है। मेक्सिको की खाड़ी में तेल खनन के दौरान 22 अप्रैल को तेल कुंए में हुए विस्फोट से 11 श्रमिकों की जान चली गई थी।

तेल कुंए से रिसाव रोकने के लिए बीपी एक कीप का इस्तेमाल कर रही है। नया अनुमान आने के बाद माना जा रहा है कि यह कीप तेल रिसाव के केवल आधे हिस्से को ही एकत्र कर पा रही है, यह कीप समुद्र की सतह से 1.6 किलोमीटर नीचे डाली गई है।

इससे पहले अमेरिकी तटरक्षक दल के रियर एडमिरल जेम्स वॉटसन ने बीपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (खनन एवं उत्पादन) डग सटल्स को लिखे पत्र में कहा था कि बीपी "नए अनुमान के अनुरूप तेल रिसाव को रोकने के लिए जरूरी संसाधन नहीं उपलब्ध करा रही है।"

ओबामा बुधवार को बीपी के अध्यक्ष कार्ल-हेनरिक स्वेनबर्ग से वाशिंगटन में मुलाकात करेंगे। तेल रिसाव के बाद से अब तक बीपी के अधिकारियों से सीधी बात नहीं करने के कारण ओबामा की काफी आलोचना हो रही थी।

ब्रिटिश सरकार ने अपने एक बयान में बताया कि शनिवार को ओबामा ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड केमरन से कहा कि बीपी के प्रति उनकी आलोचना में "राष्ट्र की पहचान जैसा कुछ नहीं है, और हमारा इरादा बीपी के मूल्य को कम करने का नहीं है।"

बीपी के शेयर मूल्यों में भारी गिरावट के कारण ब्रिटेन के हजारों परिवारों द्वारा इसमें सेवानिवृत्ति योजना के लिए किया गया निवेश बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ब्रिटेन के राजनेता ओबामा को बीपी विरोधी मानकर उनसे असहज महसूस कर रहे हैं।

केमरन ने तेल रिसाव के कारण हुई मानवीय और पर्यावर्णीय क्षति के लिए दुख व्यक्त किया है लेकिन बीपी को भी न सिर्फ ब्रिटिश बल्कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+