नक्सलियों ने 1 की हत्या की
कोलकाता, 14 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने एक अज्ञात व्यक्ति को पुलिस का जासूस बताकर सोमवार को उसकी हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने बताया, "जिले के नयाग्राम इलाके से शव बरामद किया गया है। घटनास्थल से नक्सलियों के पोस्टर भी बरामद किए गए हैं।"
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से बरामद पोस्टरों में व्यक्ति को पुलिस का जासूस बताया गया है।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के तीन जिलों पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा और पुरुलिया में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications