भूस्खलन में फंसे 9 पर्यटकों सुरक्षित बचाया गया
पुलिस अधीक्षक एस. आर. राणा ने केलांग से फोन पर आईएएनएस को बताया, "सात लोग अभी तक फंसे हुए हैं। हम उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।"
उन्होंने बताया कि रविवार को लाहौल एवं स्पीति के बटाल से 17 लोगों को विमान के जरिए सुरक्षित बाहर निकालकर उन्हें मनाली ले आया गया। महाराष्ट्र के पर्यटकों को भी बटाल से ही निकाला गया है।
राणा ने बताया फंसे हुए लोगों में महाराष्ट्र के विभिन्न भागों खासकर मुंबई के स्कूली बच्चे और उनके माता-पिता थे।
उन्होंने बताया, "बटाल में भारी बर्फबारी की वजह से सड़कें बंद हो गई हैं। पूरा इलाका तीन फुट बर्फ से ढका हुआ है।"
राणा के अनुसार फंसे हुए पर्यटकों के बारे में चारवाहों से पुलिस को 11 जून को जानकारी मिली। उसके अगले दिन से ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
उन्होंने बताया, "उस इलाके में टेलीफोन की सुविधा नहीं हैं। लिहाजा फंसे हुए लोगों से संपर्क साधना असंभव था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications