सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर
रांची, 14 जून (आईएएनएस)। झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान तेज हो गया है। इस दौरान दौरान सुरक्षाबलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने रविवार को लगभग 300 नक्सलियों को घेर लिया था। नक्सलियों के साथ लगभग 28 घंटे तक चली मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए। नक्सलियों के शव बरामद नहीं हुए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के छह जवान भी घायल हुए हैं।
गौरतलब है कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान 'ग्रीन हॉक' में सुरक्षाबलों के लभगभ 2,000 जवानों को शामिल किया गया है। नक्सल विरोधी अभियान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), विशेष कार्रवाई बल (एसटीएफ) के जवानों को शामिल किया गया है।
इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के आठ प्रशिक्षण शिविरों को नष्ट कर दिया। जवानों ने 21 बारूदी सुरंगें, दो जनरेटर और दो क्विंटल मछलियां तथा खाने की अन्य सामग्री बरामद की गई।
पुलिस सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "हमारी योजना नक्सलियों के पानी और खाद्य सामग्री की आपूर्ति बाधित करने की है। सुरक्षाबलों ने कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन इसे पूरी तरह से समाप्त करने में समय लेगेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications