दिल्ली में जल संकट सुलझा, जाटों ने प्रदर्शन वापस लिया (लीड-1)

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में प्रदर्शन कर रहे जाट समुदाय के लोगों ने सोमवार को यह कहकर अपना आंदोलन वापस ले लिया कि केंद्र सरकार ने उनसे बातचीत का वादा किया है।

दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष वैद्य ने आईएएनएस को बताया, "केंद्र सरकार के साथ बातचीत के लिए 12 सदस्यीय दल दिल्ली आएगा। "

वैद्य ने बताया, "दोनों पाइपलाइनें अगले तीन घंटे के भीतर भर जाएंगी। दिल्लीवासियों के लिए पानी की कोई समस्या नहीं होगी।"

केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के साथ बातचीत का समय मिलने के बाद जाट समुदाय के सदस्यों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया।

इससे पहले, दिल्ली सरकार ने हरियाणा सरकार से सोनिया विहार जल संयंत्र के लिए जलापूर्ति करने का आग्रह किया था लेकिन जाट समुदाय के साथ मामला सुलझा लिए जाने के बाद सरकार ने अपने आग्रह को वापस ले लिया।

दक्षिण और पूर्वी दिल्ली में पानी के गंभीर संकट को देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन ने सोमवार को जाट नेताओं के साथ बातचीत की।

आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल सिंह मलिक ने बताया, "हमारा समुदाय आंदोलन इसलिए आंदोलनरत है क्योंकि केंद्र सरकार की सेवाओं में हमें आरक्षण नहीं दिया गया है।"

गौरतलब है कि गाजियाबाद जिले में प्रदर्शनकारियों ने रविवार को दो जल शोधन संयंत्रों को पानी की आपूर्ति रोक दी जिसकी वजह से पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली में पानी की किल्लत हो गई थी। सोनिया विहार और भागीरथी जल संयंत्रों द्वारा दिल्ली में पानी की 40 फीसदी जरुरतों को पूरा किया जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+