महंगाई दर दहाई में पहुंची, बढ़कर 10.16 फीसदी हुई (लीड-1)
मई 2009 में मुद्रास्फीति की दर 1.38 प्रतिशत थी।
वाणिज्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में खाद्य पदार्थों की कीमत पिछले साल के इसी महीने की कीमतों के मुकाबले 16.49 प्रतिशत बढ़ी जबकि अप्रैल में इनमें पिछले साल के मुकाबले 16.87 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी, मई महीने में ईंधन की कीमतें 13.05 प्रतिशत बढ़ीं।
मई महीने में प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में 16.6 प्रतिशत की तेज वृद्धि हुई है, अप्रैल में इन वस्तुओं की महंगाई दर 13.88 प्रतिशत थी। प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में हुई इस तेज वृद्धि से विस्तृत क्षेत्रों में महंगाई बढ़ने का संकेत मिल रहा है।
निर्माण उत्पादों की कीमतों में इस महीने में 6.41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। महंगाई दर के इन ताजा आंकड़ों के चलते केंद्रीय रिजर्व बैंक के लिए जुलाई में होने वाली मौद्रिक समीक्षा से पहले हालात काफी मुश्किल भरे साबित हो सकते हैं।
माना जा रहा है कि जब तक खाद्य पदार्थो के क्षेत्र में आपूर्ति व्यवस्था सामान्य नहीं हो जाती तब तक महंगाई पर रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों को बढ़ाया जाने के कदमों का भी कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।
सरकार ने बाजार में खाद्यान्नों की आपूर्ति बढ़ाई है लेकिन उसे उम्मीद है कि अच्छा या सामान्य मानसून ही महंगाई दर के तेजी से बढ़ रहे आंकड़ों पर नियंत्रण कर सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications