आर्थिक नाकेबंदी खत्म करेंगे अर्धसैनिक बल: पिल्लै

इम्फाल, 14 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने कहा है कि मणिपुर में नगा संगठनों द्वारा बीते दो महीने से लगाई गई आर्थिक नाकेबंदी को तोड़ने के लिए अर्धसैनिक बलों का इस्तेमाल किया जाएगा।

केंद्रीय गृह सचिव जी. के. पिल्लै ने आईएएनएस से कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान असम से राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए मणिपुर में खाद्य सामाग्रियों व दवाओं से भरे ट्रक भेजने में मदद करेंगे।

नई दिल्ली से फोन पर बातचीत करते हुए पिल्लै ने कहा, "यह प्रक्रिया मंगलवार को शुरू होगी और हमें यह देखना होगा कि खाद्य आपूर्ति मणिपुर में सही ढंग से हो।"

मणिपुर सरकार के प्रवक्ता और वरिष्ठ मंत्री एन. बीरेन सिंह आईएएनएस से कहा, "आथिर्क नाकेबंदी तोड़ने के लिए अर्धसैनिक बलों का इस्तेमाल करने का केंद्र सरकार का निर्णय देर से आया है लेकिन हम इस कदम का स्वागत करते हैं।"

नगालैंड और मणिपुर के मुख्य सचिव बुधवार को केंद्र सरकार के निर्देशा के मद्देनजर समस्या को हल करने के लिए बैठक करेंगे। इस नाकेबंदी की वजह से मणिपुर में खाद्य सामग्री और दवाओं का संकट पैदा हो गया है।

कई संगठनों ने बीते 11 अप्रैल से मणिपुर के लिए जीवनरेखा कहे जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 39 को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर रखा है। इन्होंने अलगाववादी नेता टी. मुइवा को अपने जन्मस्थान जाने देने की इजाजत न मिलने के विरोध में यह नाकेबंदी की है।

गौरतलब है कि मणिपुर की सरकार ने 75 वर्षीय मुइवा के आने पर यह कहते हुए पाबंदी लगाई थी कि इससे अशांति फैलने का खतरा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+