अफगानिस्तान में 30 आतंकियों ने हथियार डाले
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हेरात प्रांत के पुलिस अधिकारी मलहम खान के हवाले से बताया, "शिंदांद जिले में सक्रिय 30 तालिबानी आतंकवादियों ने मुल्ला जमरई अखुंद के नेतृत्व में रविवार शाम हथियार डाल दिए।"
अखुंद ने अन्य आतंकवादियों से भी हथियार डालने का आह्वान किया।
गौरतलब है कि इसी महीने काबुल में जिरगा ने अफगान सरकार ने तालिबान और अन्य सरकार-विरोधी आतंकवादियों से शांति प्रक्रिया में शामिल होने को कहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications