नक्सलियों के बंद से रेल एवं बस सेवाएं बाधित
धनबाद रेलवे मंडल के मंडलीय रेलवे प्रबंधक के.एस. उपाध्याय ने बताया, "एहतियात के तौर पर नौ रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है तथा कुछ के मार्गो में परिवर्तन कर दिया गया है।"
रद्द होने वाली रेलगाड़ियों में पलामु एक्सप्रेस और सात यात्री रेगाड़ियां शामिल हैं। हतिया और नई दिल्ली एक्सप्रेस सहित सात रेलगाड़ियों के मार्गो में फेरबदल कर दिया गया।
यातायात पर बंद का बुरा असर पड़ा। लंबी दूरी की बसे नहीं चलीं जबकि ट्रक भी कई स्थानों पर रूके रहे।
गौरतलब है कि प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने बिहार, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल में दो दिनों के बंद का ऐलान किया है। नक्सलियों ने अपने दो नेताओं शंभु जी और कमरुद्दीन की गिरफ्तारी के विरोध में बंद का ऐलान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications