जाट प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन वापस लिया, जल संकट सुलझा (लीड-1)
नई दिल्ली, 14 जून (आईएएनएस)। नौकरियों में कोटे और शैक्षिक संस्थानों में आरक्षण की मांग कर रहे जाट समुदाय के प्रदर्शनकारियों द्वारा आंदोलन वापस लिए जाने के बाद दिल्ली केकुछ हिस्सों में पानी का संकट टल गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष वैद्य ने आईएएनएस को बताया, "नियामकों से पानी छोड़ दिया गया है। दोनों पाइपलाइनें अगले तीन घंटे के भीतर भर जाएंगी। दिल्लीवासियों के लिए पानी की कोई समस्या नहीं होगी।"
केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के साथ बातचीत का समय मिलने के बाद जाट समुदाय के सदस्यों ने अपना आंदोलन वापस ले लिया।
दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, "केंद्र सरकार के साथ बातचीत करने के लिए 12 सदस्यीय दल दिल्ली आएगा। केंद्र सरकार से इस मामले को सुलझाने का आग्रह किया गया था। यह अंतर-राज्यीय मसला है।"
गौरतलब है कि गाजियाबाद जिले में प्रदर्शनकारियों ने रविवार को दो जल शोधन संयंत्रों को पानी की आपूर्ति रोक दी जिसकी वजह से पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली में पानी की किल्लत हो गई थी। सोनिया विहार और भागीरथी जल संयंत्रों द्वारा दिल्ली में पानी की 40 फीसदी जरुरतों को पूरा किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications