केरल में जेल से 2 कैदी फरार
पुलिस ने बताया कि हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा पाए जयनंदन और चोरी के 35 मामलों के दोषी रियाज रविवार रात जेल से फरार हो गए।
जेल के ब्लॉक 10 में दोनों को एक ही वार्ड में रखा गया था। जेल अधिकारी कोठरी के फर्श पर पुतले देखकर चकरा गए। दोनों पुतले कैदियों के वहां सोए होने का अहसास करा रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि संभवत: दोनों ने कोठरी की दो सलाखे तोड़ी होंगी और बाहर निकलने के बाद उन्हें वापस लगा दिया होगा।
पुलिस ने कैदियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने अभियान छेड़ दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications