श्रीनगर में जारी बंद से जनजीवन प्रभावित

श्रीनगर, 14 जून (आईएएनएस)। कट्टरपंथी अलगाववादी नेता अली शाह गिलानी के आह्वान पर जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के पुराने शहर इलाके में जारी बंद की वजह से लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी जनजीवन प्रभावित हुआ।

शहर के पांच थाना क्षेत्रों में पुलिस की ओर से सख्ती की गई है। यहां 12वीं कक्षा के एक छात्र तुफैल अहमद मट्ट की शुक्रवार को सुरक्षा बलों और भीड़ के बीच हुई झड़प के दौरान मौत हो गई थी। इसके विरोध में गिलानी ने बंद का आह्वान किया था।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मट्ट को सुरक्षा बलों ने मारा है। दूसरी ओर पुलिस कहना है कि छात्र की रहस्मयी ढंग से हत्या की गई है और इसकी जांच की जा रही है।

हिंसा की आशंका की वजह से पुराने शहर की ओर जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है। रेसीडेंसी रोड, लाल चौक, करन नगर, हरि सिंह हाई स्ट्रीट और जहांगीर चौक जैसे इलाकों में बाजार बंद हैं। पूरे शहर में स्कूल-कॉलेज भी बंद हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "जानमाल की रक्षा के लिए ये सख्ती की गई है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+