उत्तर भारत में उमस, चुभती गर्मी से लोग बेहाल

नई दिल्ली। पंजाब, हरियाणा और दिल्‍ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में हलकी बारिश के बाद उमस और चुभती गर्मी से लोग बेहाल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और विदर्भ में गर्म हवाओं व चिलचिलाती धूप का रुख जारी है। देश में सबसे गर्म स्थान ब्रह्मपुरी (महाराष्ट्र) रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में अधिकतम तापमान में वृद्धि के संकेतों के बीच रविवार को दिल्लीवासियों को तपिश और गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। लेकिन मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में बारिश होने की भी उम्मीद जताई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

क्लिक करें: मौसम की खबरें

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "राजधानी का न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस नीचे है। दिन में मौसम के तापमान में वृद्धि की संभावना व्यक्त की गई है। रविवार को आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।"

दिल्ली में मॉनसून 29 जून तक पहुंचने के आसार हैं, लेकिन अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों में आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इसकी वजह से सोमवार और मंगलवार को कुछ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पर व्यापक असर रहेगा। उत्तर प्रदेश में बढ़ते तापमान के बीच भीषण गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर रखा है। राज्य में रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्लिक करें: फीफा 2010 स्‍पेशल पेज

पिछले 24 घंटों के दौरान झांसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री, कानपुर का 42.8 डिग्री और राजधानी लखनऊ का 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आने वाले दिनों में मौसम यथावत रहने के आसार व्यक्त किए हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना नहीं है।

उधर केरल, लक्ष्यद्वीप, कर्नाटक के तटीय इलाके, कोंकण और गोवा में बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों दौरान आंध्र प्रदेश में गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ बूंदाबांदी की उम्मीद है। महाराष्ट्र, अंडमान निकोबार एवं द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल के हिमालयी इलाके और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश के संकेत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+