जेपीएससी घोटाला: 32 पर मामला दर्ज
रांची, 13 जून (आईएएनएस)। झारखण्ड में 19 प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति में हुई कथित अनियमितताओं के मामले में राज्य लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के एक पूर्व प्रमुख और तीन पूर्व सदस्यों सहित कम से कम 32 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जेपीएससी के पूर्व प्रमुख दिलीप प्रसाद और तीन पूर्व सदस्यों राधागोविंद नागेश, शांति देवी व गोपाल सिंह के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। उन पर आरोप है कि 19 ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों की गलत ढंग से नियुक्ति की गई जो जेपीएससी के पूर्व सदस्यों अथवा राजनेताओं के रिश्तेदार थे।
राज्य सतर्कता ब्यूरो के पुलिस महानिरीक्षक एम.वी. राव ने रविवार को आईएएनएस को बताया, "कुल 32 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जेपीसीसी के नतीजों की जांच के लिए एक विशेष दल का गठन किया जाएगा। सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होगी।"
गौरतलब है कि वर्ष 2007-08 में ली गई परीक्षा में कुल 172 लोगों का चयन किया गया था। सतर्कता आयोग की अब तक की जांच में पाया गया कि 19 लोगों
का चयन गलत ढंग से हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications